Loading...
अभी-अभी:

पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकली हरियाणा की बेटी

image

Jul 26, 2018

हरियाणा सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की ब्रान्ड एम्बेसडर और एवरेस्ट फतह करने वाली सुनीता सिंह चौकने गुजरात के सोमनाथ से नेपाल तक की साईकल यात्रा के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर हरदा पहुचीं हैं।

बता दें हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जहां पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों का औसत अनुपात कम है।इसी बात को ध्यान में रखकर वर्ष 2011 में एवरेस्ट फतह करने वाली सुनीता सिंह चौकन ने बेटी बचाओ ओर बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। जिसे हरियाणा सरकार ने हाथों हाथ लेकर उन्हें इस अभियान का ब्रान्ड एम्बेसेडर बना दिया। पर्वतारोहण के अनेकों अभियानों में शामिल होने वाली हरियाणा की यह बेटी अब गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से नेपाल तक की 4500 किलोमीटर की सायकल यात्रा पर निकल पड़ी है। वह प्रतिदिन 150 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है।

एवरेस्ट फतह सहित लगभग 20 पर्वतों की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली हरियाणा सरकार की ब्रांड एंबेसडर सुनीता सिंह चौकन ने 15 जुलाई से साईकल द्वारा सोमनाथ से नेपाल तक की साइकिल यात्रा की शुरुआत की है जो बुधवार को इंदौर से हरदा पहुंची। हरदा विधायक डॉ. आर के दोगने के निवास पर रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह इटारसी के लिए निकल पड़ी। इस दौरान हरदा विधायक डॉ. आर के दोगने भी सुनीता के इस अभियान में शामिल हुए।

विधायक दोगने भी साइकिल पर सवार होकर सुनीता को छोड़ने निकल पड़े, सुनीता ने बताया कि उनकी साईकल यात्रा का उद्देश्य समाज मे बेटियों की महत्ता प्रतिपादित करना है। वहीं समाज मे बेटियों के प्रति दुष्कर्म पर उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई है सभी बुरे नही है, बस मीडिया को अधिक प्रसारण न करके उस पक्ष के सकारात्मक पक्ष को रखना चाहिए। घटनाओं के अधिक प्रसार से बेटियों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगता है। 

सुनीता ने बताया कि यात्रा के दौरान वे पौधरोपण कर रही है उसके बाद रोटरी क्लब सदस्य सरंक्षण कर रहे हैं। सरकारों द्वारा कागजो पर पौधरोपण कर वाहवाही लूटने को उन्होंने गलत बताया। सुनीता ने लोगों से अपील की है कि वे पेड़ को लगाकर उसे बड़ा भी करे।