Loading...
अभी-अभी:

कोरोना वायरस के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश

image

Mar 11, 2020

दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी कर लोगों को चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से परहेज करने के लिए कहा है। साथ ही उन्हें विदेश में गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारत में अभी तक 50 मामले सामने आए हैं।  कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। तुर्की ने पहली मरीज की जानकारी दी है। पनामा में इससे पहली मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार दुनियाभर के 107 देशों में 1,17,339 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 4,251 लोगों की मौत हो गई है।

दुनिया में कोरोना वायरस से 1,00,000 से अधिक लोग संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों में की संख्या 29 हो गई है। वाशिंगटन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य में 24 लोगों की मौत की जानकारी दी। यहां 267 मामले सामने आए हैं। यहां पहला मामला 10 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। किंग काउंटी में 22 लोगों की मौत हुई है। जहां 190 मामले सामने आए। अधिकारियों के अनुसार अमेरिका में अभी तक 900 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। बुधवार को तुर्की ने कोरोना वायरस के पहले मामले की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि रोगी हाल ही में यूरोप की यात्रा से लौटा था। दुनिया में कोरोना वायरस से पहले ही 1,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 4,000 लोग मारे गए हैं।