Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को मिली राहत

image

Mar 23, 2018

दिल्ली में लाभ के पद मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराया गया था, इस अधिसूचना को दिल्ली हाई ने रद्द कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य की जीत बताया है।

आदेश का किया स्वागत...

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आदेश का स्वागत किया है और दिल्ली विधानसभा में सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मेजें थपथपा कर इस आदेश का स्वागत किया। साथ ही विधायकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

केजरीवाल ने किया ट्वीट...

फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया,  है कि ‘‘सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।‘’

गौरतलब है कि हाई कोर्ट के इस फैसले ने आदमी पार्टी को बड़ी राहत दी है।