Loading...
अभी-अभी:

औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की मौत, मध्यप्रदेश लौट रहे थे सभी मजदूर, थककर पटरी पर ही सो गए थे....

image

May 7, 2020

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज सुबह दर्दनाक रेल हादसा हो गया है। यहां मजदूरों को एक मालगाड़ी ने कुचल दिया, जिसमें 16 की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान बच गई है। घटना सुबह 5 बजे की है, जब ये सभी श्रमिक पटरी पर सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल होते हुए पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश आ रहे थे। ये मजदूर रेल पटरियों के किनारे चल रहे थे, जब चलते-चलते थक गए, तो ये पटरियों पर ही सो गए।

पीएम मोदी ने जताया दुख
औरंगाबाद की घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। इस मामले में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। आवश्यक हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज सुबह 5:22 पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के मध्य सोए हुए मजदूरों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला। राहत कार्य जारी है, व इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।