Loading...
अभी-अभी:

भारत की शीर्ष अदालत की आठवीं महिला न्यायाधीश बनीं इंदिरा बनर्जी

image

Aug 4, 2018

देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ सात महिलाएं ही जज बन पाई है। लेकिन इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल जस्टिस इंदिरा बनर्जी भारत की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बन चुकी है। इंदिरा इस मुकाम पर पहुंचने वालीं आठवीं महिला है। उनसे पहले फातिमा बीवी, सुजाता वी. मनोहर, रूमा पाल, ज्ञान सुधा मिश्रा, राजन प्रकाश देशाई, आर.भानुमति और इंदु मल्होत्रा भी सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर रह चुकी हैं। 

शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया था, भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में, राष्ट्रपति मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश कुमारी न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए खुश हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया जाता है, जिस तारिख से वो अपना कार्यभार संभालती हैं।'बता दें कि इंदिरा बनर्जी इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय की चीफ जस्टिस भी रह चुकी है। उन्होंने यह पद 5 अप्रैल, 2017 को  ग्रहण किया था। उन्होंने जस्टिस संजय किशन कौल की जगह ली थी, जिन्होंने उस समय शीर्ष कोर्ट में जज का पदभार संभाला था। 

इसके अलावा शुक्रवार को एक और रिकॉर्ड बना है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इसमें एक ही समय पे तीन महिलाएं जज रहेंगीं। इनमे इंदिरा मुखर्जी के साथ-साथ जस्टिस इंदु मल्होत्रा और आर. भारती शामिल है। आपको बता दें कि इंदु मल्होत्रा ऐसी पहली महिला जज है जिन्हें बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया है।