Loading...
अभी-अभी:

अपनी पार्टी में नहीं मिला सम्मान, इसलिए कांग्रेस की रैली में जाएंगे भाजपा के “शत्रु”

image

Jan 18, 2019

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बयान में कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी से ‘‘सम्मान’’ प्राप्त नहीं हुआ और इसीलिए वे तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होने वाली रैली में शामिल होंगे सिन्हा ने गुरुवार को कहा है कि वे ‘‘राष्ट्र मंच’’ के प्रतिनिधि के तौर पर रैली में शामिल होंगे इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के ही पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी शत्रुघ्न सिन्हा भी उसका समर्थन करते हैं।

भाजपा सरकार को लेकर कही यह बात

अभिनेता से नेता बने सिन्हा केंद्र की भाजपा सरकार के कई फैसलों को लेकर सरकार का विरोध करते रहे हैं जिसमें नोटबंदी भी शामिल है वे इन फैसलों को ‘‘वन मैन शो’’ करार देते रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि ‘‘राष्ट्र मंच की ओर से मैं ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा उन्होंने रैली में शामिल होने को सही बताते हुए कहा कि ‘‘भाजपा के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं।

ममता की रैली में स्टार वक्ता होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

उन्होंने कहा अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं मैं भाजपा में उस समय शामिल हुआ था जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए अपना योगदान दिया है पटना साहिब से भाजपा के लोकसभा सांसद ममता की रैली में ‘‘स्टार वक्ता’’ होंगे।