Loading...
अभी-अभी:

लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं - पीएम मोदी

image

Mar 23, 2020

नई दिल्ली: दुनियाभर में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के दस से ज्यादा राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, इसके बाद भी लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं। अब इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं।

दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लगा था सुबह ही जाम

लॉकडाउन की स्थिति पर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।' आपको बता दें कि खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति है। किन्तु सोमवार सुबह जो स्थिति दिखी उसमें कई जगह लोग सड़कों पर नज़र आए। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तो सोमवार सुबह ही जाम लग गया था, इसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट सामने आया है।