Loading...
अभी-अभी:

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ से चलाईं गोली, भारतीय सेना का कुली जख्मी

image

Mar 15, 2019

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ से चलाई गई गोली लगने से सेना का एक कुली जख्मी हो गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में भारतीय चौकियों को लक्ष्य बनाते हुए गोलियां चलाईं थी।

इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से आई एक गोली सेना के कुली सुरजीत कुमार को जा लगी और वह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस घटना के साथ ही, अन्य कहीं से भी बुधवार को दोपहर बाद से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने की खबर सामने नहीं आई है। 

26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर भारत ने एकतरफा एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद से बॉर्डर पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। भारत की कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर 100 से ज्यादा बार पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। वहीं इन गोलीबारियों में चार नागरिक मारे जा चुके हैं और कई जख्मी हुए हैं।