Loading...
अभी-अभी:

पलायन कर रहे मजदूरों के लिये स्कूल के क्लासरूम को शेल्टर होम में किया गया तब्दील

image

Mar 29, 2020

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के बाद काम और घर न होने की वजह से गरीब, मजदूर पैदल ही अपने घर को निकल चुके हैं। इन मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने रहने खाने का बंदोबस्त कर दिया है। दिल्ली के पटपड़गंज और गाजीपुर के स्कूल की तस्वीरें प्रकाश में आईं है, जहां स्कूल के क्लासरूम को शेल्टर होम में तब्दील कर दिया गया है साथ ही खाने का भी प्रबंध किया गया है।

दिल्ली में रह रहे प्रवासियों की तादाद काफी ज्यादा

दिल्ली में रह रहे प्रवासियों के लिए ये शेल्टर होम बनाया गया है, अब वे लोग लॉकडाउन तक यहां रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रह रहे प्रवासियों की तादाद काफी ज्यादा है और लॉकडाउन होने के चलते उन्हें अपने घर जाने पर विवश होना पड़ा। लाखों की संख्या में लोग अपने घर की तरफ पैदल ही चल पड़े। कई गरीब भूख से ही मर गए। इसके साथ ही एक साथ इतने सारे लोगों होने के चलते सोशल डिसटेंसिंग का भी उलंघन किया गया। जिससे कोरोना का खतरा अधिक बढ़ जाता है। दिल्ली सरकार ने कई स्कूलों को शेल्टर होम में तब्दील करने का कार्य किया है। इसके साथ ही रहने के साथ खाने और हेल्थ सेवाओं का भी बंदोबस्त किया है। पूरे देश में सरकार पुलिस अपना काम कर रही है। किन्तु कोरोना वाययस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी कब तक थमेगी ये अभी भी एक सवाल ही है।