Loading...
अभी-अभी:

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा स्वदेशी धरती पर

image

Feb 26, 2018

अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से विमान द्वारा भारत लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के शव को कल भारत इसीलिए नहीं लाया जा सका क्योंकि दुबई पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट कल शाम तक तैयार नहीं हो पाई थी। बता दें कि अनिल अंबानी ने अपनी प्राइवेट जेट से अपनी निजी विमान में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस लाने की पेशकश की है। में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस लाने की पेशकश की है।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी की शनिवार रात को दिल का दौरा पडऩे के कारण दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स में मौत हो गई थी। श्रीदेवी और उनका परिवार अपने रिश्तेदार और अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गए थे। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी और दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि दुबई पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

हालांकि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया कल पूरी नहीं की जा सकी थी। कल रात में एक बयान जारी कर कपूर परिवार ने बताया कि उनके शव को आज भारत लाया जाएगा। बता दें ​रविवार की सुबह जैसे ही लोगो की नींद खुली तो सबसे पहले सभी को बस एक ही बुरी खबर सुनने में आई श्रीदेवी का निधन आँख खुलते ही इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान था। अचानक से बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर सभी सदमे में है। जैसे ही लोगो ने श्रीदेवी के निधन की खबर सुनी सबसे पहले उन्होंने गूगल पर इस बारे में सर्च किया।

अगर गूगल सर्च की बात करे तो दोपहर 12 बजे से पहले गूगल पर करीब 10 लाख लोगो ने श्रीदेवी को सर्च किया था। 3 बजे तक 10 लाख का आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच गया था और शाम पांच बजे तक ये आंकड़ा दुगना हो गया था। यानी शाम पांच बजे तक श्रीदेवी को करीब एक करोड़ लोग गूगल पर सर्च कर चुके थे।

गूगल पर बस श्रीदेवी के बारे में सर्च करने के ताँता लगा हुआ था। कुछ लोग श्रीदेवी के नाम से सर्च कर रहे थे तो कुछ उनकी मौत की खबर, कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह की शादी, श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर जैसे और भी बहुत से टॉपिक रविवार को गूगल पर सर्च किये गए।