Loading...
अभी-अभी:

लेबनान में भयानक विस्फोट, 78 लोगों की मौत, 3700 से अधिक घायल

image

Aug 4, 2020

लेबनान की राजधानी बेरूत में बीते मंगलवार को एक हादसा हुआ है।  दरअसल यहाँ एक धमाका हुआ और उस धमाके से 78 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है, 78 लोगों की मौत के अलावा चार हजार लोग घायल हुए हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि शहर की कई इमारतों को नुकसान भी पहुंचा है। दरअसल इसी के कारण अब लेबनान के राष्ट्रपति ने बेरूत में दो हफ्ते के लिए एमरजेंसी लागू कर दिया है और राष्ट्रपति ने कैबिनेट की आपात बैठक भी बुला ली है। जानकारी के मुताबिक 'स्वास्थ्य मंत्री ने 78 लोगों की मौत और करीब चार हजार लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।

2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट
इसके अलावा समाचार एजेंसी एएफपी का कहना है कि 'लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने कहा है कि बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ। वहीं लेबनान की न्यूज एजेंसी एनएनए और सुरक्षा सूत्रों ने भी इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ है और इस क्षेत्र में केमिकल रखे गए थे। केवल इतना ही नहीं आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा शेयर किए गए फुटेज में बंदरगाह से धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है।

73 लोगों की मौत, 3700 से अधिक घायल
वहीं उसी के बाद ही एक भयानक विस्फोट हुआ। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से 73 लोगों की मौत और 3700 से अधिक लोगों के घायल होने के विषय में बताया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'घायलों की संख्या बहुत अधिक है। वहीं यूएन के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि 'धमाका किस वजह से हुआ ये स्पष्ट नहीं है। यूएन के किसी भी कर्मचारी के घायल होने की जानकारी नहीं है। हमारे पास इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्या हुआ है और इसके कारण क्या हैं।