Loading...
अभी-अभी:

यूपी सरकार ने बदला मुगलसराय जंक्शन का नाम, जानिए पूरी खबर

image

Jun 5, 2018

उत्तरप्रदेश सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया हैं। जंक्शन के नाम परिवर्त्तन के आदेश सोमवार को जारी किये गए। बता दें, पिछले साल ही योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का फैसला ले लिया था। तब इसका विरोध भी हुआ था। 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर चंदौली स्थित मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की घोषणा की थी। योगी सरकार ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। इस साल 15 मई को रेल मंत्रालय के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। 

अधिसूचना जारी होने के बाद भारतीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए उत्तरप्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पं .दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा।