Mar 5, 2024
Sini Shetty: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी ने 31 प्रतियोगियों को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता और अब सिनी शेट्टी 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन की खास बातें.
सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, जिन्होंने 31 प्रतियोगियों को हराकर मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता, वह 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित कर रही हैं और इसके लिए खबरों में हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फिनाले 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया गया है, इसके लिए 117 देशों की प्रतियोगी भारत आई हैं।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता फरवरी में नई दिल्ली में शुरू हुई थी। खास बात यह है कि भारत 28 साल बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। वहीं, सिनी शेट्टी इस समय खबरों और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सिनी शेट्टी का जन्म 2003 में मुंबई में हुआ था। उनका परिवार कर्नाटक से है। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री है।
भरतनाट्यम डांसर भी हैं सिनी
सिनी ने Chartered Financial Analyst (CFA) के रूप में भी पढ़ाई की है। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकीं सिनी पढ़ाई में अव्वल हैं और एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी ने महज 4 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में अपने पहले स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा मिस इंडिया 2022 बनने से पहले वह एक और प्रतियोगिता में मिस टैलेंट का खिताब भी जीत चुकी हैं।
