Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस नेता शमशेर सुरजेवाला का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

image

Jan 21, 2020

कांग्रेस के दिग्गज नेता शमशेर सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को देहांत हो गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने 87 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए एम्स पहुंचकर रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की है।

कांग्रेस पार्टी ने सम्मानित कांग्रेसजन खो दिया..
इसके बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, शमशेर सिंह सुरजेवाला के देहांत से हमने एक ऐसा लोकप्रिय और सम्मानित कांग्रेसजन खो दिया है जिन्होंने भारत के किसानों और हरियाणा के विकास के लिए अहम योगदान दिया। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्वमंत्री व पूर्व MLA चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन का समाचार दु:खद है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि, भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेसी नेताओं ने जताई शोक संवेदना
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर दुख प्रकट किया है। शमशेर सिंह पांच बार MLA चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष पद पर भी रहे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए जंग लड़ी।