Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची, 66 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

image

Jan 21, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 5 प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इसके पहले, पार्टी ने 61 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। इस तरह इन 5 नामों के साथ कांग्रेस ने 66 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए चार सीटें छोड़ी है।

मंगलवार को जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची में मादीपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने जयप्रकाश पनवार को कैंडिडेट बनाया है। जबकि विकासपुरी सीट से मुकेश शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं, बिजवासन ने प्रवीण राणा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। मेहरौली से मोहिंदर चौधरी को और ओखला विधानसभा सीट से परवेज हाशमी को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले 54 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, इसके बाद सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
 
कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को उतारा है। वह 40 वर्ष से कांग्रेस के साथ हैं और पार्टी में अजय माकन के विरोधी माने जाते हैं। उन्होंने अपना करियर NSUI से शुरू किया था। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को उम्मीदवार घोषित किया था।