Loading...
अभी-अभी:

अब तक की सबसे बड़ी दांडी यात्रा निकालेगी कांग्रेस पार्टी

image

Mar 9, 2020

कांग्रेस ने 12 मार्च को अब तक की सबसे बड़ी दांडी यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसमें शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचेंगे। यहां से राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली में इन दिनों होने वाली हिंसा की वारदातों के खिलाफ गांधीजी के अहिंसा का संदेश दे सकते हैं।

27 दिनों में यह 386 किमी की यात्रा
उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1930 को ही महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा आरंभ की थी, जो 6 अप्रैल 1930 को समाप्त हुई थी। महात्मा गाँधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च को इस वर्ष 90 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से आरंभ होकर 6 अप्रैल तक जारी रहेगी। 27 दिनों में यह 386 किमी की यात्रा तय करेगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस 27 दिन की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

सोनिया और राहुल गांधी सार्वजनिक सभा को करेंगे संबोधित
बता दें कि, जिस दिन दांडी यात्रा संपन्न होगी, उस दिन सोनिया और राहुल गांधी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के मेंबर और प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) के चीफ उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बापू की दांडी मार्च की भावना का स्मरण करना और उसे दोहराना है।