Loading...
अभी-अभी:

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार, कप्तान मनप्रीत सिंह बने सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

image

Mar 9, 2020

नई दिल्लीः भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को तीसरे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2019 में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और महिला टीम की कप्तान रानी को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। मनप्रीत और रानी को ट्रॉफी के अलावा 25-25 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 1964 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हरबिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया। वह 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य रहे। उन्हें 30 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी दी गई।

विश्व खेलों की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी रानी

जानकारी के लिए हम बता दे कि पुरस्कारों के दौरान खिलाड़ियों को एक करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि सौंपी गई। मनप्रीत को पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के 2019 के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले पहले भारतीय बने थे। रानी भी जनवरी में विश्व खेलों की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थी। दीप ग्रेस, कोथाजीत सिंह और सविता पुनिया को 200 मैच खेलने पर और हरमनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय व निकी प्रधान को सौ मैच खेलने पर माइलस्टोन अवॉडर्स से नवाजा गया।