Loading...
अभी-अभी:

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में जमकर नोंकझोंक

image

Nov 26, 2019

देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है, वही दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। विधानसभा में महाराष्‍ट्र के सियासी संकट को लेकर हंगामा हुआ। इस पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में जमकर नोंकझोंक हुई। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर निशान साधा और लोकतंत्र की हत्‍या करने का आरोप लगाया।इस पर भाजपा के सदस्‍यों ने उनको पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उठाए गए कदमों और आपातकाल की याद दिलाई।

विशेष अधिवेशन में डिप्‍टी स्‍पीकर का चुनाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा का विशेष अधिवेशन में डिप्‍टी स्‍पीकर का चुनाव किया गया। भाजपा के विधायक रणबीर गंगवा को सर्वसम्‍मति से विधानसभा उपाध्‍यक्ष चुना गया। विपक्ष की ओर से कोई उम्‍मीदवार खड़ा नहीं किया गया। डिप्‍टी स्‍पीकर के चुनाव के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने मौलिक अधिकारों एंव मौलिक कर्तव्‍यों पर संकल्‍प पत्र रखा।

विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में जमकर बहस
इसके बाद महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में जमकर बहस हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझाेंक हुई। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि महाराष्‍ट्र मामले को उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र में जो कुछ किया गया है वह लाेकतंत्र की हत्‍या है। इससे पहले गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड में भी लोकतंत्र की हत्या की गई थी। किरण चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र के मामले में राज्यपाल ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को खुश करने के लिए लोकतंत्र की हत्या की है।