Mar 17, 2020
दिनों दिन बढ़ती जा रही जुर्म की घटनाओं और नए किस्से कहानी आज इस कदर बढ़ चुके है कि हर किसी के मन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हरियाणा में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। हरियाणा की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने अपने कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खिलाड़ी के आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके कोच संदीप मलिक पर उनकी ही 19 वर्षीय शिष्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने आरोपी कोच संदीप मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्लासिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2020
जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में क्लासिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2020 का 29 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में कोच संदीप हरियाणा महिला टीम के साथ गए थे।
नई दिल्ली रेलवे पुलिस में केस दर्ज
जहां यह भी कहा जा रहा है कि प्रतियोगिता के लिए टीम 27 फरवरी को दिल्ली से दुरंतो एक्सप्रेस से गई थी। आरोप है कि इस दौरान ट्रेन और फिर कोलकाता में कोच संदीप मलिक ने अपनी शिष्या के साथ यौन उत्पीड़न किया है। पीड़िता ने वहां से लौटते हुए नई दिल्ली रेलवे पुलिस में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।