Loading...
अभी-अभी:

देश में 24 घंटे में बना रिकॉर्ड, कोरोना के 9887 नए केस सामने

image

Jun 6, 2020

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9887 नए केस सामने आए हैं जबकि 294 मरीजों की और मौत हुई है। 1 जून से आज तक 50,000 से अधिक मामले संक्रमण के सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़कर 2, 36, 657 हो गई है। अब तक 1, 14, 073 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 6642 मौत इस महामारी से हुई हैं रिकवरी रेट 48.20 फीसद हो गया है। 

कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित
कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। कोरोना के मामलों की तादाद 80 हजार के पार हो गई है। 42, 224 लोगों का उपचार जारी है। अब तक 35156 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 2849 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित राज्यों की सूची में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 28694 हो गई है। 12, 700 मरीजों का उपचार रहा है और 15, 762 लोग अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से 232 लोगों की जान जा चुकी है।
 
दिल्ली में मरीजों की संख्या 26 हजार के पार
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हजार से अधिक हो गई है। 15, 311 मरीजों का उपचार चल रहा है और 10315 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 708  लोगों की जान इस महामारी से गई है। दिल्ली भी कोरोना के संक्रमण से प्रभावित राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर है।