Loading...
अभी-अभी:

ममता के तानाशाही रवैये से खफा है जनता : कैलाश विजयवर्गीय

image

May 19, 2019

2019 लोकसभा चुनाव के तहत बंगाल में जुटे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर को गलत बताया है और इंदौर समेत मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूरे देश में भाजपा के जीत दर्ज करने का दावा किया है। इंदौर में प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि मीडिया को लगता है इंदौर में कड़ी टक्कर है, किन्तु ऐसी कोई टक्कर नही है। इंदौर में कभी कांटे का मुकाबला रहा ही नहीं है। मध्यप्रदेश में सीट बढ़ेगी हो सकता है 29 में 29 लोकसभा सीट जीतेंगे। कांग्रेस की सरकार ने लोगों को ठगा है।

बंगाल में रात भर से गुंडागर्दी चल रही है
उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा देश मे पहले से अधिक सीट जीतेगी। पश्चिम बंगाल में प्रदेश प्रशासन गुंडे एक कतार में खड़े दिखाई देते हैं। निर्वाचन आयोग भी नियंत्रण नही कर पा रहा है। पश्चिम बंगाल में 90 से 95 फीसद में वोटिंग सही चल रही है। बंगाल में रात भर से गुंडागर्दी चल रही है। 125 शिकायत अभी तक हो चुकी है। अंतिम चरण की 9 सीट में अधिक हिंसा है। भाजपा को बड़ी कामयाबी मिलेगी। क्योंकि जनता ममता के तानाशाही रवैये से खफा है।

बंगाल में सिंडिकेट राज
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि बंगाल में सिंडिकेट राज चल रहा है। यहां की जनता तानाशाही से दुखी हैं। नौकरशाही के सियासी कारण से नाराज हैं। भाजपा इस बार 300 के लगभग सीट जीतेगी। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी भाजपा की सीटें बढ़ेंगी। जनता चाहती है कि मोदी जी 24 मई को दोबारा पीएम पद की शपथ लें। गुलाम नबी आजाद के गठबंधन के पीएम मोदी के बयान पर कहा है कि गठबंधन की सरकार उन्होंने स्वीकार कर ली है। उनकी हार तय है।