Loading...
अभी-अभी:

जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोबे में लोगों ​को किया संबोधित

image

Jun 28, 2019

जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां कोबे में आज लोगों को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सात महीने बाद फिर यहां आकर बेहद भाग्यशाली हूं और यह संयोग है कि जब पिछली बार मैं यहां पर आया था और आपने मेरे मित्र शिंजो आबे में अपना विश्वास दिखाया था। जबकि आज जब मैं यहां हूं, तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने इस प्रधान सेवक पर और भी अधिक भरोसा दिखाया है।

130 करोड़ भारतीयों ने पहले से मजबूत सरकार बनाई 
प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से मजबूत सरकार बनाई है और यह एक वाकई बड़ी है। जबकि तीन दशक के बाद, पहली बार, पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार भारत में बनी है और इसके आगे उन्होंने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास और उसमें लोगों ने अमृत मिलाया सबका विश्वास। अब हम इस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अतः भारत मजबूत बनेगा। 

जापान और भारत के संबंध सदियों से हैं..
आगे पीएम मोदी ने कहा, जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात की जाती है तो जापान इसमें अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है और ये संबंध आज के नहीं है, बल्कि सदियों से ये बने हुए हैं। वहीं इन संबंधों में एक-दूसरे की संस्कृति को लेकर सम्मान और सामंजस्यता भी है।