Loading...
अभी-अभी:

मोदी उन मुद्दो को नहीं उठाते जिनसे भाजपा को किरकिरी होती है : कांग्रेस

image

Feb 5, 2018

हाल ही में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी को अपने शासित राज्यों में नजर डालने की ज्यादा जरूरत है। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा है कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी नजर डालने की आवश्यकता है। उन्हें वहां होने वाले अपराध पर नजर रखने की बेहद आवश्यकता है। दरअसल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा है कि बेंगलुरु की दुनिया में अपने आप में एक विशिष्ट पहचान है, लेकिन वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में भी कानून व्यवस्था के आरोप लगा दिए है। क्या वह इस बात की हकीकत से परिचित है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले प्रदेशों में यानि उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में देश के सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। उन्हें इस बात का ध्यान होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि मोदी ने अपने पूरे एक घंटे के भाषण में कर्नाटक सरकार की जमकर आलोचना की है। साथ ही भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जमकर तंज कसा है टिप्पणियां की है। लेकिन वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो भाजपा ने इस दौरान उन मुद्दों को नहीं उठाया जिनसे भाजपा की किरकिरी होती है। यह बीजेपी पर सबसे बड़ा प्रश्नचिन्ह है। गौरतलब है कि इससे पहले मोदी ने बेंगलुरु में एक विशाल रैली को संबोधित किया था। और यह आरोप लगाया था कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोडी है। राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं इसलिए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है।