Loading...
अभी-अभी:

त्रिपुरा में चल रही राजनीतिक गहमागहमी!

image

Feb 16, 2018

आगामी समय में होने वाले त्रिपुरा के चुनावी मैदान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपना पूरा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में सीपीएम को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 फरवरी को मतदान होने वाला है। और तीन मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं सुरक्षा के इतंजामात कड़े कर दिए गए हैं और इस बीच प्रधानमंत्री राजधानी अगरतला में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं इस चुनाव रैली में राहुल भी कमतर नहीं है। त्रिपुरा में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैलियां करने वाले है। त्रिपुरा के कैलाशहर में राहुल पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करने के वाले हैं। यहाँ से त्रिपुरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बिराजित सिन्हा दूसरी बार चुनाव मैदान में है। जहां उनका मुकाबला माकपा के उम्मीदवार एम अली और भाजपा के उम्मीदवार नीतीश देव से है।

त्रिपुरा में मोदी ने एक के बाद एक लगातार दो रैलियां सूबे में कर ली है। मगर फैसला त्रिपुरा के मतदाता ही करेंगे की उन्हें मोदी सर​कार चाहिए या पहले की सरकार को ही बनाए रखना है। 
आपको बता दें कि त्रिपुरा चुनाव इस बार इतने आसान नहीं है जितने की समझे जा रहे है। क्योकि बीजेपी जिस तरह से अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार जोरों से कर रही है वहीं देश भर में जिस तरह से मोदी लहर काम कर रही है ऐसे में त्रिपुरा में भी बड़े उलटफेर से इंकार नहीं किया जा सकता। बस देखना यही है कि त्रिपुरा में मोदी का जादू काम कर पाएगा या फिर मोदी लहर का रूख विपक्षी दल मोड़ देगा।