Loading...
अभी-अभी:

अनिल अंबानी ने ठोका मानहानि का मुकदमा!

image

Feb 16, 2018

हाल ही में जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। वहीं इस बारे में अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था। आप सांसद संजय सिंह उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहें है। 

वहीं इस पूरे मामले पर संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि करेंगे, राफ़ेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अंबानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है, मैं अपनी बात पर क़ायम हूं बंदर घुड़की नहीं चलेगी।

रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया गया है। इसी के कारण उद्योगपति अनिल अंबानी ने मानहानि का दावा किया है। आपको बता दें कि 13 फरवरी को एक पत्रकार वार्ता में आप नेता और राज्यसभा से सांसद संजय सिंह बयान देते हुए कहा था कि भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील हुई है। 

नोटिस में अनिल अम्बानी ने राफेल डील पर कहा कि, 36 एयरक्राफ्ट खरीदने का सौदा भारत सरकार और फ्रांस की सरकार के बीच हुआ है, इसमें अनिल अम्बानी व उनकी कंपनी का कोई हस्तक्षेप है। साथ ही, डस्सॉल्ट एविएशन के साथ पार्टनरशिप करने के लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली है और यह पार्टनरशिप पूरी तौर से निजी है।

नोटिस में कहा गया है कि इस नोटिस को मिलने के समय से 72 घण्टे में अगर संजय सिंह द्वारा अनिल अम्बानी पर लगाए गए आरोपों पर माफ़ी मांग लेते हैं तो ठीक है वरना मजबूरन उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।