Loading...
अभी-अभी:

शिवराज सरकार ने किया मंत्रीमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरे शामिल

image

Feb 3, 2018

**भोपाल**। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र मध्य प्रदेश की सरकार ने शनिवार को अपना मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है।जिन्होंने राजभवन में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नारायण सिंह कुशवाह, जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार को नए मंत्री के रुप में शपथ दिलाई।मुख्य सचिव बी.पी. सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। **कुशवाह को कैबिनेट मंत्री व अन्य 2 को राज्यमंत्री बनाया...** समारोह में नारायण सिंह कुशवाह ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। वहीं जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार को को राज्यमंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि नारायण सिंह कुशवाह मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र से हैं। कुशवाह ग्वालियर दक्षिण सीट से विधायक हैं। जबकि जालम सिंह पटेल महाकौशल क्षेत्र से आते हैं। जालम सिंह पटेल बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के छोटे भाई हैं। जो नरसिंहपुर से विधायक हैं। वहीं बालकृष्ण पाटीदार एमपी के निमाड़ अंचल क्षेत्र से हैं। पाटीदार खरगोन से विधायक हैं। **कांग्रेस ने किया विरोध** कांग्रेस ने इस विस्तार का विरोध किया है, कांग्रेस का कहना है कि जब राज्य में उप चुनाव हो रहें हें तब ये विस्तार आचार संहिता का उल्लंघन है, इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की है।