Loading...
अभी-अभी:

रिपोर्ट में खुलासाः बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत...

image

Feb 26, 2018

अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई थी।खबर मिली है कि चक्कर आने की वजह से वे बाथटब में गिरीं जिसके बाद डॉक्टरों को वे बेसुध हालत में मिली थीं, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया था। श्रीदेवी की अचानक मौत से पूरा देश सदमें में है। किसी को यकीन नहीं कि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं।

विमान द्वारा लाया जाएगा शव...

अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से विमान द्वारा भारत लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के शव को कल भारत इसीलिए नहीं लाया जा सका क्योंकि दुबई पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट कल शाम तक तैयार नहीं हो पाई थी। बता दें कि अनिल अंबानी ने अपनी प्राइवेट जेट से अपनी निजी विमान में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस लाने की पेशकश की है। 

चाहने वाले ढ़ूंढ़ रहे गूगल पर...

गूगल सर्च की बात करें तो दोपहर 12 बजे से पहले गूगल पर करीब 10 लाख लोगों ने श्रीदेवी को सर्च किया था। 3 बजे तक 10 लाख का आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच गया था, और शाम पांच बजे तक ये आंकड़ा दुगना हो गया था। यानी शाम पांच बजे तक श्रीदेवी को करीब एक करोड़ लोग गूगल पर सर्च कर चुके थे।

गूगल पर बस श्रीदेवी के बारे में सर्च करने के ताँता लगा हुआ था। कुछ लोग श्रीदेवी के नाम से सर्च कर रहे थे तो कुछ उनकी मौत की खबर, कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह की शादी, श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर जैसे और भी बहुत से टॉपिक रविवार को गूगल पर सर्च किये गए।