Loading...
अभी-अभी:

इस छोटी सी बात पर पत्नि ने दिया तलाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

image

Feb 20, 2018

पति-पत्नि के बीच विवाद आम बात है। आपने विवाद के बाद के बाद तलाक के भी कई मामले देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि किसी पत्नी ने खाने की चीज को लेकर पति को तलाक दे दिया हो। जी हां मिस्र से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

शोरमा खरीदने से किया था मना...

जानकारी अनुसार पत्नि ने अपने पति को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया क्योंकि उसने शोरमा खरीद कर देने से मना कर दिया था। बता दें कि शोरमा एक लेबनानी डिश है।

40 दिन पहले हुई थी शादी...

जानकारी अनुसार 40 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी और शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ मार्केट गए थे। महिला ने कहा है हमारी पारंपरिक रूप से अरेंज मैरिज हुई थी। मैं उसे सिर्फ दो महीने पहले से ही जानती थी। मुझे ये नहीं पता था कि वो इतना कंजूस हैं।

महिला का ये भी कहना है कि शादी के बाद से ही उसने मुझे बताया था कि वो कहीं भी बाहर नहीं जाता है, क्योंकि इससे पैसे बर्बाद होते हैं।काफी कोशिशों के बाद पहली बार दोनों कहीं बाहर घूमने निकले थे। इसी दौरान शोरमा खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ और महिला ने तलाक दे दिया। हालांकि पति का कहना था कि उसने उसके लिए जूस खरीद रखा है, इसलिए वो शोरमा नहीं खरीदेगा।

जानकारी अनुसार पत्नि के बार बार शोरमा खरीदने की जिद पर पति ने कहा कि वो उसके पैसे बर्बाद कर रही है। जिसके बाद पत्नि अपने पति का घर छोड़ अपने मायके चली आई और तलाक के लिए अर्जी दे दी, हालांकि ये मामला अभी मिस्र की कोर्ट में विचाराधीन है। जिसका फैसला होना अभी बाकी है।