Loading...
अभी-अभी:

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस गिफ्ट

image

Oct 24, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस गिफ्ट के रुप में देने का एलान किया है।  सीएम योगी अदित्यनाथ ने ये फैसला कर्मचारियों की मेहनत को ध्यान में रखते हुए लिया है। उत्तर प्रदेश के इस घोषण से करीब 8 लाख से अधिक राज्य के कर्मचारियों को खुशी मिली है। इस से पहले सीएम योगी अदित्यनाथ ने एक वेतन को लेकर एक और आदेश दिया था। आदेश में राज्य के सभी कर्मचारियों को अक्टूबर महीनें का वेतन दिवाली से पहले ही देने को कहा है।

 कैसे मिलेगा दिवाली वाला बोनस

हर साल उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस गिफ्ट में देती है। सरकार के इस आदेश से राज्य के सभी कर्मचारियों को बोनस राशि 6,908 रुपये  मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के बोनस राशि 6,908 रुपये का 75 % General Provident Fund (GPF) अकाउंट में जमा किया जाएगा और बाकी  25% यानी 1,727 रुपये का पेमेंट कर्मचारियों को किया जाएगा। जो कर्मचारी General Provident Fund (GPF) के मेबर नहीं है उनका बोनस Public Provident Fund में जामा किया जाऐगा। इन दिए जाने वाले बोनस में सरकार को करीब 1000 करोड़ रुपये का खर्च करना होगा।

 पुलिस के जवानों के लिए भी किया ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए तो बोनस का ऐलान कर ही दिया  है साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पुलिस के जवानें के लिए भी दिवाली के त्यौहार पर कुछ नई सुविधाएं देने का ऐलान किया है। पुलिसकर्मियों को मिल रहे पहनने के कपड़ो में 70% की बढ़ोतरी की गई है। जो पुलिसकर्मी पुलिस स्टेशन के पास रहते है उनके अवास में 30 % की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान लगने वाले बजट को बड़ा कर 10 करोड़ कर दिया है। इन सुविधाओं के लिए सरकार को 115 करोड़ रुपय का खर्च करना होगा। यह सुविधाओं का ऐलान 21 अक्टूबर Police Memorial Day के दिन किया था।

 

 

 

 

Report By:
Author
Swaraj