Loading...
अभी-अभी:

प्लास्टिक बैन का पालन नहीं कर रहे लोग: देहरादून में वसूला जा चुका ढाई लाख तक का जुर्माना, कट चुके 900 चालान

image

Aug 25, 2022

देशभर में 1 जुलाई से लागू किए गए प्लास्टिक बैन का देहरादून में कोई असर नहीं है। प्रशासन की नगर इकाइयों में रोजाना कई चालान भी कट रहे हैं। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो राजधानी में  पिछले दो महीने में अब तक 900 चालान कट चुके हैं। अब तक लोगों से ढाई लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला जा चुका है। बावजूद इसके प्लास्टिक का इस्तेमाल परेशानी का सबब बना हुआ है। 

ये हैं चालान के आंकड़े

उच्च नगर आयुक्त जगदीश लाल ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद 1 जुलाई से देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा हुआ है। राजधानी में सख्ती के साथ प्लास्टिक के खिलाफ लगे बैन का अनुपालन न करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि 1 जुलाई से 23 अगस्त तक 931 चालान वसूल किए जाएंगे। इसमें 2,57,850 रुपये का जुर्माना लिया जा चुका है। 

एक्सपर्ट की राय

जगदीश लाल ने कहा कि जब तक उत्तराखंड पॉलीथिन मुक्त नहीं हो जाता तब तक ये अभियान चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर 500 से लेकर 5 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। समाजसेवी अजय सिंघल ने कहा कि, सरकार अपनी तरफ से पर्यावरण की सुरक्षा का जिम्मा उठा रही है, ऐसे में जनता को भी सहयोग कर अपना फर्ज निभाना चाहिए।