Loading...
अभी-अभी:

दिवाली 2025: तारीखों का कन्फ्यूजन खत्म, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगी दीपावली

image

Oct 16, 2025

दीपावली 2025: तारीखों का कन्फ्यूजन खत्म, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगी दीपावली

 दिवाली 2025 की तारीख को लेकर चल रहा कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है। कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण लोगों में असमंजस था, लेकिन प्रमुख ज्योतिषियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली, धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक पांच दिनों का महापर्व है। इस अवसर पर लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं और घरों में दीप जलाते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन से सुख-समृद्धि बनी रहती है। धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीखें भी तय हो चुकी हैं।

शुभ मुहूर्त और त्योहारों का कैलेंडर

दिवाली 2025 का लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 7:08 से 8:18 बजे तक और निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 से 21 अक्टूबर शाम 5:54 तक रहेगी। दिवाली 2025 कैलेंडर: धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार), छोटी दिवाली 19 अक्टूबर (रविवार), बड़ी दिवाली 20 अक्टूबर (सोमवार), गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर (बुधवार), और भाई दूज 23 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इन तारीखों के साथ लोग उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुट गए हैं।

Report By:
Monika