Loading...
अभी-अभी:

हार से परेशान विराट, अनुष्का के साथ करेंगे टाइम स्पेंड

image

May 4, 2017

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फाइनली एक दूसरे के लिए टाइम निकाल लिया है। दरअसल, 29 अप्रैल को अनुष्का ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन विराट अपने मैच की वजह से उनके साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे। लेकिन लगता है अब विराट ने अनुष्का के लिए टाइम निकाल लिया है। दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का को साथ में स्पॉट किया गया। अब वो दोनों साथ में कहां गए हैं, ये तो हमें नहीं पता, लेकिन इतना तो जरूर है कि कुछ दिन बाद ही सही लेकिन दोनों अब अनुष्का बर्थडे कहीं दूर अकेले में मनाने वाले हैं।

इससे पहले खबर थी कि विराट, अनुष्का के बर्थडे पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। लेकिन फिर ये खबर महज अफवाह बनकर ही रह गई। बता दें कि कुछ समय से विराट अनुष्का को लेकर काफी ओपन हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही विराट ने आईपीएल 10 में अपनी पारी शुरू करने से पहले अपनी लकी चार्म अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी। विराट ने अनुष्का के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बनाई है। जो आज तक लगी है।