Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः कप्तान विराट कोहली ने किया एक और रिकॉर्ड अपने नाम

image

Jan 11, 2020

कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इतने रन बनाने वाले विराट दुनिया के छठे कप्तान बन गए हैं। पुणे में खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।

11 हजार बनाने वाले कोहली भारत के दूसरे कप्तान

11 हजार बनाने वाले कोहली भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। कोहली ने 11 हजार रन बनाने के लिए महज 196 रनों की पारियों का सहारा लिया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का था। इन्होंने 252 पारियों में ग्यारह हजार रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मीथ, एमएस धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नाम शामिल है।