Loading...
अभी-अभी:

मदद को आंका नहीं जा सकता, इस पर सवाल उठाना गलत - पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा

image

Apr 2, 2020

खेलः कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया भर में खिलाड़ी दान दे रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए वित्तीय मदद को संख्या से नहीं आंका जाना चाहिए और योगदान करने वालों की राशि को लेकर सवाल पूछना हैरानी की बात है। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले ओझा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘यह देखकर काफी हैरानी हो रही है कि जो लोग इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं, उन पर सवाल (किसने कितनी राशि दान में दी है) उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि मदद तो मदद ही होती है, इसे आंका नहीं जा सकता। हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए।'