Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः­­ सौरव गांगुली बने आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई बोर्ड के 39वां अध्यक्ष

image

Oct 23, 2019

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को औपचारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया गया है। बुधवार 23 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में हुई जनरल बॉडी की बैठक में गांगुली को आधिकारिक तौर पर बोर्ड का 39वां अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही करीब 3 साल से चला आ रहा प्रशासकों की समिति (सीओए) का कार्यकाल भी खत्म हो गया। बुधवार को ही होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले हुई इस जनरल बॉडी की बैठक में ये प्रक्रिया पूरी हुई। सौरव गांगुली को निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया।

उनके खिलाफ और कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ

गांगुली ने 14 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ और कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। इससे एक दिन पहले 13 अक्टूबर को मुंबई में हुई राज्य क्रिकेट संघों की बैठक में ज्यादातर सदस्य राज्यों ने गांगुली को अध्यक्ष पद के लिए अपनी पसंद बताया था। गांगुली के अलावा जय शाह, जयेश जॉर्ज और अरुण धूमल को भी बोर्ड के पदाधिकारियों के तौर पर निर्विरोध चुना गया। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के सचिव होंगे। केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल को बोर्ड का कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) नियुक्त किए गए हैं। गांगुली का कार्यकाल करीब 10 महीने का रहेगा। बीसीसीआई के नए संविंधान के कारण उन्हें जुलाई 2020 में अपना पद छोड़ना पड़ेगा।