Loading...
अभी-अभी:

भारतीय महिला खिलाड़ी साईना नेहवाल इन से करने जा रही है शादी

image

Sep 26, 2018

बैडमिंटन खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साईना नेहवाल ने शादी करने का फैसला कर लिया है। साईना भारतीय बैडमिंटन टीम की शानदार ​खिलाड़ी हैं, और उन्हौंने भारत को ओलंपिक सहित कई गेम्स में पदक दिलाए हैं। लेकिन अब साईना नेहवाल विवाह बंधन में बंधने जा रही ​है उन्हौंने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप पर अपना दिल हारा है।

साईना के बायॅफ्रेंड पी.कश्यप से साईना नेहवाल की शादी इस साल के अंत में होगी। यहां बता दें कि साईना पहले से ही ​कश्यप को जानती पहचानती थी और बीते कई दिनों से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं एक इंग्लिश अखबार के अनुसार साईना साल के अंत में 16 दिसंबर तक विवाह सूत्र में बंध सकती हैं और फिर इसके बाद 21 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित किया जायेगा। जानकारी के अनुसार साईना के विवाह में कई सिने स्टार और खिलाड़ी शिरकत कर सकते है। हालांकि इन दोनों के अफेयर के किस्से समय समय पर सुनने को मिलते रहे हैं।

लेकिन पी कश्यप ने कभी इसे खुलकर नहीं कबूला है। उनके अनुसार साईना और वे हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे हैं। पी.कश्यप भारतीय बैडमिंटन गेम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं, उन्हौंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता है। साईना और कश्यप दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं। जहां एक ओर साईना बैडमिंटन में शीर्ष पर हैं तो वहीं कश्यप भी लगातार आगे बड़ रहे हैं।