Loading...
अभी-अभी:

इस साल कौन रहे सर्वश्रेष्ठ खिला​ड़ी, पढिए पूरी खबर

image

Apr 2, 2018

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को ईएसपीएन खेल पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जबकि उनके कोच पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

श्रीकांत ने चार सुपर सीरीज खिताब जीते जिसके लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला। वह एक साल में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इस दोरान इंडियन और कोरियाई ओपर सुपर सीरीज खिताब जीते।

अन्य विजेताओं में भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम भी शामिल है जिसे 13 वर्षों में अपने पहले एशिया कप जीतने के लिए वर्ष की टीम चुना गया। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्षण का चयन जनता के मतों से किया गया जिसमें जैकसन सिंह का कोलंबिया के खिलाफ अंडर-17 फीफा विश्व कप में किए गए यादगार गोल को पुरस्कार मिला। इस गोल से जैकसन सिंह फीफा प्रतियोगिता में गोल करने वाले एकमात्र भारतीय बन गए।