Loading...
अभी-अभी:

रेसलिंग वर्ल्ड की मशहूर जोड़ियों में जल्द ही जुड़ने वाला है ये नाम....

image

Feb 26, 2020

पहलवान बजरंग बजरंग पूनिया को आज के समय में कौन नहीं जानता है 26 February 1994 को जन्मे बजरंग बजरंग पूनिया ने आज कई मैच भी जीत लिया है। वहीं बजरंग बजरंग पूनिया आज अपना जन्मदिन मना रहे है। गीता फोगाट-पवन कुमार, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट-सोमवीर राठी। ये रेसलिंग वर्ल्ड की मशहूर जोड़ियां हैं। अब इस लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुड़ने वाला है। ये नाम हैं स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट का। 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग पूनिया वर्ल्ड नंबर वन हैं और तोक्यो ओलिंपिक में मेडल के प्रबल दावेदार हैं, जबकि संगीता 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

यह जोड़ी तोक्यो ओलिंपिक के बाद विवाह बंधन में बंधेगा। बजरंग जहां कोच शाको बेंटिनिडिस की देख रेख में ओलिंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो संगीता फिलहाल नैशनल कैंप में हैं और चोट से ऊबर रही हैं। यह कपल पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहा है। इस खबर की संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच बात चल रही है और जल्द ही फैसला हो सकता है। मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं। फोगाट ने बताया, 'हाल ही में संगीता के जन्मदिन पर दोनों परिवारों के बीच बात हुई थी। बजरंग की फैमिली भी इस रिश्ते से खुश है। उन्होंने बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं दिल से अपनी बेटियों के लिए खुश हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वह अपना जीवन साथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं और इस पर तोक्यो ओलिंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा।