Loading...
अभी-अभी:

देहरादून: शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड ने तोड़ा 19 वर्ष का रिकॉर्ड

image

Dec 18, 2019

दिनों दिन बढ़ते जा रही ठंड के कारण शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। ठंड ने 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ। आरके सिंह ने बताया कि पिछले 19 सालों में 17 दिसंबर 2019 सबसे ठंडा दिन रहा। जंहा बीते मंगलवार की सुबह से ही कोहरा छाया था। जंहा शीतलहर के कारण कंपकंपी छूट रही थी। वहीं पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और कोहरा छाया रहा। शाम को कोहरा घना होने के साथ ही गिर रही ओस ने सर्दी को और बढ़ा दिया। वहीं यह अनुमान लगाया गया है कि बीते मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

21 और 22 को हो सकती है बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 10।0 और न्यूनतम तापमान 0।8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। 21 और 22 को हो सकती है बारिश-बर्फबारी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 और 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।