Loading...
अभी-अभी:

सपा ने सात जिलाध्यक्ष और दो महानगर अध्यक्ष किये घोषित

image

Mar 16, 2020

लखनऊः सोमवार को समाजवादी पार्टी ने सात जिलाध्यक्ष और दो महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए। इनमें महोबा, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर व संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष और बरेली व गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को महोबा में प्राण सिंह, बांदा में विजय करन, फतेहपुर में विपिन सिंह, वाराणसी में सुजीत यादव, जौनपुर में लाल बहादुर, गोरखपुर में नगीना साहनी व संत कबीर नगर में गौहर अली को जिलाध्यक्ष बनाया है।

गाजियाबाद में राहुल चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया

बरेली में शमीम सुल्तानी व गाजियाबाद में राहुल चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बांदा में आमिर खां मन्नी को समाजवादी युवाजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। सपा ने अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बलिया के चौधरी लौटन राम निषाद को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निषाद को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित कर दिया है।