Loading...
अभी-अभी:

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 15 सदस्यीय ट्रस्ट का ऐलान

image

Feb 19, 2020

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए गठित किए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आज शाम 5 बजे दिल्ली में होने जा रही है। मीटिंग से पूर्व कुल 15 सदस्यीय ट्रस्ट का ऐलान कर दिया गया है। इनमें शामिल लोगों की सूची इस प्रकार है:- 

1. के पाराशरन, वरिष्ठ वकील. अयोध्या मामले में रामलला पक्ष के वकील रहे हैं


 
2. जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, प्रयागराज

3. जगतगुरू स्वामी प्रसन्नतीर्थ जी महाराज, पेजावर मठ, उडुपी

4. युगपुरूष परमानंद जी महाराज, अखंड आश्रम, हरिद्वार

5. विमलेन्द्र मोहन मिश्रा उर्फ़ राजा अयोध्या, अयोध्या के राज परिवार के वंशज 

6. डॉ अनिल मिश्रा, अयोध्या

7. कामेश्वर चौपाल, पटना 

8. महंत दीनेंद्र दास, निर्मोही अखाड़ा

9. संयुक्त सचिव स्तर का केन्द्र सरकार का अफसर 

10. अनुज झा, डीएम अयोध्या 

11. अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तर प्रदेश सरकार

12. स्वामी गोविंद देव गिरी जी, पुणे, गुरू पाण्डुरंग अठावले के शिष्य

13. सदस्य का चयन ट्रस्ट करेगा

14. सदस्य का चयन ट्रस्ट करेगा

15. सदस्य का चयन ट्रस्ट करेगा

सदस्यों के चयन के बाद ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर पर आगे की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। ट्रस्ट अपने अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर भी चर्चा करेगा। सूत्र बता रहे हैं कि अयोध्या के किसी संत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।