Apr 20, 2024
UP BOARD RESULT : उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. जिसके चलते अब 55 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छात्र आज से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करने के चरण दिए गए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.
लड़कियां लड़कों से आगे
अगर हाईस्कूल के नतीजों में केवल प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक की बात करें तो शीर्ष तीन स्थानों पर कुल छह बच्चे हैं। पाँच लड़कियाँ और केवल एक लड़का है। साथ ही इंटरमीडिएट की बात करें तो टॉप तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। जिसमें केवल चार लड़के और आठ लड़कियां हैं।
10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी
हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है. 29 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत थे. 27 लाख से ज्यादा छात्रो ने परीक्षा दी. और इसमें 86.05 फीसदी लड़के जबकि 93.40 फीसदी लड़कियां पास हुई.
• प्राची निगम : 98.50%,सीतापुर
• दीपिका सोनकर :98.33% फ़तेहपुर
• नव्या सिंह : 98%, सीतापुर
• स्वाति सिंह : 98%,सीतापुर
12वीं कक्षा में शुभम ने टॉपर का ताज अपने नाम किया
· शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर
· विशु चौधरी- 97.60% बागपत
· काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा
