Loading...
अभी-अभी:

Kanpur Shootout-Case/गैंगस्टर विकास दुबे के 2 साथियों को महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे से किया गिरफ्तार

image

Jul 11, 2020

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस ने कानपुर में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के 2 साथियों को ठाणे से अरेस्ट कर लिया है। विकास दुबे के फरार होने के दौरान महाराष्ट्र एटीएस को उसके गुर्गों के मुंबई में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद ठाणे में ATS ने छापेमारी की है।

विकास दुबे के साथी और ड्राइवर गिरफ्तार
पता चला है कि ATS ने विकास दुबे के साथी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और विकास दुबे के ड्राइवर सुशील कुमार उर्फ सोनू सुरेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस के अधिकारी विक्रम देशमाने ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दो साथियों के महाराष्ट्र के ठाणे में आने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी को अरेस्ट किया गया, इसके साथ ही ड्राइवर सुशील को भी अरेस्ट किया गया है। यूपी पुलिस को इस गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

कई अवैध कामों में विकास दुबे के साथ था अरविंद त्रिवेदी
गिरफ्तार किए गए अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी विकास दुबे के कई अवैध कामों में साथ रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2001 के राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्या मामले में भी वह विकास के साथ सह आरोपित था। महाराष्ट्र एटीएस की ओर से ये यूपी एसटीएफ को ये जानकारी दी गई है।