Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश में बढ़ रहा है महिलाओं द्वारा रिश्वत लेने का चलन

image

Feb 23, 2024

MP NEWS - MP में करप्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्चमारी घूस लेते पकड़े जा रहे है। मामला विदिशा जिले से जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने अस्पताल में BCM को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, राजीव गांधी शासकीय अस्पताल की बीसीएम संध्या जैन के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने BCM संध्या को ट्रैप किया।

महिलाओं में बढ़ा रिश्वत लेने का चलन -  पुरुषों द्वारा रिश्वत लेने के बारे में आपने कई बार आपने सुना होगा .. लेकिन अब ये चलन मध्य प्रदेश की महिलाओं में देखने को मिल रहा है … बीते कुछ मामलों पर गौर की जाए तो बात ऐसी कई महिलाएं हैं जो रिश्वत लेते हुए पकड़ाईं गईं है..आम तौर पर धारणा यह है कि जहां भ्रष्टाचार बढ़ रहा हो, वहां महिलाओं को अधिकार दे दो, मामला साफ हो जाएगा...क्या यह बात सच है, क्या महिलाएं भ्रष्टाचार को काबू पाने में मददगार होती हैं.. अहम बात यह है कि पुरुषों की तरह महिलाएं भी लालची होती हैं और सत्ता पाने के लिए हर हथकंडा अपनाने को तैयार रहती हैं।मध्य प्रदेश में महिलाओं द्वारा आए दिन रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहें है.. जिससे स्पष्ट हो गया है कि महिलाएँ भी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त है प्रदेश में लगातार बढ़ते मामले ने महिलाओं की ईमादारी को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।