Loading...
अभी-अभी:

शास्त्रीय संगीत की गायिका राधा विश्वनाथन का निधन

image

Jan 3, 2018

कर्नाटक के शास्त्रीय संगीत की गायिका राधा विश्वनाथन का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एम एस सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 83 वर्षीय विश्वनाथन ने कल देर रात एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें यहां फोर्टिस अस्पताल में कल भर्ती कराया गया था और उनका कल रात निधन हो गया। उन्होंने अपनी मां के साथ देश-विदेश के कई संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। राधा विश्वनाथन के बेटे वी श्रीनिवासन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, अमानी मनादो मान्यो लोकस्वामी त्रिलोकद्रुथ गाने वाली आवाज, अब उनकी मां (एम एस सुब्बुलक्ष्मी) की आवाज में खो चुकी है।