Loading...
अभी-अभी:

भोपालः गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधार किये जायेंगे सम्मानित

image

Jan 22, 2020

राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविंद्र भवन में 25 जनवरी को शाम 7  बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधार, नई दिल्ली को राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2018 से अलंकृत किया जाएगा।

'सुभाष की कहानी' नाटक का मंचन

संस्कृति विभाग द्वारा रविन्द्र भवन में आयोजित किये जा रहे  राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवि   कुंवर बैचेन (गाजियाबाद), सरिता शर्मा  (नई  दिल्ली), अरुण जैमिनी (नई  दिल्ली), आशीष अनल (लखीमपुर), सांड  नरसिंहपुरी (नरसिंहपुर), सरिता कोहेनूर (वारासिवनी), अनु सपन (भोपाल), बद्र वास्ती (भोपाल) और  संतोष शर्मा (विदिशा) काव्य पाठ  करेंगे। कवि सम्मेलन में श्रोताओं का प्रवेश निःशुल्क  रहेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को शहीद भवन में शाम 6.30 बजे से 'सुभाष की कहानी'' नाटक का मंचन होगा। प्रशांत चटर्जी द्वारा निर्देशित यह नाटक रंग माध्यम के कलाकारों द्वारा मंचित किया जायेगा।