Oct 20, 2016
जांजगीर। जिले के घुठिया गांव के पास वाहन हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार कोसमंदा गांव निवासी है। वह अपने पत्नी और बच्चों को छोड़कर ससुराल से वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे इतना भयानक था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घुठिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।








