Oct 20, 2016
रायपुर। राजधानी के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टिवल की शुरूआत हो गई है। आयोजन में 250 से अधिक छात्रों ने हिस्सा रहें हैं। आयोजन में होने वाली प्रतियोगिताओं को पांच भागो में बांटा गया है। जिसमें नृत्य,गायन, साहित्य,ड्रामा,और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभाकामनाएं भी दी। विश्वविद्यालय से संबंद्धित महाविद्यालय से चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।








