Oct 20, 2016
धार। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। जहाँ वे एक निजी कंपनी के पवन उर्जा संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एवीकेएन की 300 करोड़ जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। नगर पालिका पीथमपुर के 28 करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे साथ ही परिषद् के 111.47 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान पशु पालन,मछुआ कल्याण, मत्स्य विकास, कुटीर और ग्रामोद्योग व पर्यावरण विभाग के मंत्री मौजूद रहेंगे। जिले में सीएम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। आयोजन स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।








