Oct 20, 2016
रायपुर। राजधानी की क्राइंम ब्रांच पुलिस ने बुधवार रात को अलग- अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान डीडी नगर इलाके से देह व्यापार के मामले में तीन लड़कियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय निवासी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, बुधवार दोपहर को छापेमारी में देह व्यापार में लिप्त तीन मॉडलों की गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद देर रात डीडी नगर इलाके से भी तीन लड़कियों सहित एक युवक को देह व्यापार के संदेह में गिरफ्तार किया गया। गणेश विहार कॉलोनी में तीनों लड़कियों ने किराये का मकान लिया था। पूछताछ में पता चला है कि तीनों लड़कियों में एक मुंबई, दूसरी दुर्ग और तीसरी रायपुर की रहने वाली है। दुर्ग की रहने वाली युवती की पहले भी देहव्यापार के मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने ये छापेमारी स्थानीय लोगों की शिकायत पर की। तीनों युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।








